फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर और दिशा वकानी के पिता का हुआ निधन, कई हिट फिल्मों में कर चुके थे काम

Tue, 07 Apr 2026 01:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhim Vakani: दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने इस बात की पुष्टि की। 

विज्ञापन
भीम वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी एक्टर भीम वकानी, दिशा वकानी के पिता थे और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में भी कई एपिसोड में नजर आ चुके हैं। उनका आज मंगलवार सुबह निधन हो गया। शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने इस बात की जानकारी दी साथ ही एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

असित कुमार मोदी ने दी जानकारी

विज्ञापन

असित कुमार मोदी ने कहा, ‘वो बीमार नहीं थे, लेकिन सुबह उनके परिवार से पता चला कि उनका निधन हो गया। भीम वकानी एक बेहतरीन पेंटर, अभिनेता और डायरेक्टर थे। उन्होंने फिल्म ‘लगान’ में भी काम किया था।’

उन्होंने आगे कहा कि भीम वकानी का अपनी बेटी दिशा वकानी के करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा। दिशा, जो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ के किरदार से मशहूर हुईं, उनके पीछे उनके पिता का काफी हाथ था।

आसित मोदी ने भावुक होते हुए कहा, ‘हमारा रिश्ता परिवार जैसा था। जब भी वो मुंबई आते थे, मेरे घर जरूर आते थे और हम साथ समय बिताते थे। ऐसा लग रहा है जैसे मेरे परिवार का एक हिस्सा चला गया।’

इन फिल्मों में काम कर चुके थे एक्टर 
भीम वकानी ने हिंदी सिनेमा में कई वर्षों तक सपोर्टिंग रोल निभाए और अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया, जहां उन्होंने सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की।

फिल्मों के अलावा, वो गुजराती थिएटर और टीवी में भी काफी एक्टिव रहे और अपने काम से लोगों का दिल जीता। भले ही वो हमेशा लाइमलाइट में नहीं रहे, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास पहचान दिलाई। उनका जाना इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें