फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर ने प्रियदर्शन के लिए लिखी यह खास बात, अपने करियर की 'सबसे बड़ी हिट' देने के लिए किया धन्यवाद

Wed, 06 May 2026 04:42 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ekta Kapoor Thanks Priyadarshan: 'भूत बंगला' की निर्माता एकता कपूर ने प्रियदर्शन को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म देने के लिए धन्यवाद किया है। इसके साथ ही एकता ने प्रियदर्शन के लिए एक लंबा नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
एकता कपूर-प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और तब्बू की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म है, इसलिए पूरी टीम के लिए यह बहुत खास रही। निर्माता एकता कपूर 'भूत बंगला' के हिट होने पर बहुत खुश हैं। इस खुशी को एकता ने एक पोस्ट के जरिए बयां किया है और प्रियर्दशन के लिए एक लंबा नोट लिखा है। 
विज्ञापन


 

एकता कपूर का पोस्ट
एकता कपूर ने आज 6 मई को निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अपनी तीन सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और इसके साथ ही एक प्यारा नोट भी लिखा है। एकता और प्रियदर्शन की इन सेलफी में उनके चेहरों पर फिल्म की सफलता की खुशी साफ नजर आ रही है।
 

एकता कपूर का खास नोट
एकता ने प्रियदर्शन का शुक्रिया अदा करते हुए कैप्शन में लिखा कि वह एक ऐसे निर्देशक के साथ काम कर रही थीं, जो अपनी 100वीं फिल्म बना रहे थे। दोनों ही बहुत दृढ़ इरादे वाले हैं। उन्होंने लिखा कि लोगों ने उनके बीच के गहरे सम्मान को शायद नहीं देखा, जो उनके पूरे सफर को खास बनाता है।

एकता ने बताई एक मजेदार बात
प्रियदर्शन ने एकता से पूछा था कि क्या आप इस फिल्म (भूत बंगला) से मुनाफा कमा रही हैं? मैं तब तक किसी फिल्म पर काम नहीं करता, जब तक निर्माता को फायदा न हो।' उन्होंने आगे लिखा कि प्रियदर्शन पर पूरा भरोसा किया जा सकता है। बीच में मतभेद होते थे, लेकिन हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते थे।

एकता का मानना है कि निर्देशक को ही फिल्म का जहाज चलाना चाहिए और यह जहाज इस बार शानदार रहा। एकता ने आखिर में प्रियदर्शन की दूरदृष्टि और अनुशासन की तारीफ की और उन्हें अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्म देने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

'भूत बंगला' का कलेक्शन
फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार और तब्बू के अलावा परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर आदि कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 231.03 करोड़ रुपये कमाए। भारत में इसका कलेक्शन 146.50 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें