फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhooth Bangla: 'भूत बंगला' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट; फिल्म से कटा इतने मिनट का सीन

Mon, 13 Apr 2026 07:53 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhooth Bangla Movie: भूत बंगला को सीबीएफसी के कई आदेशों के बाद U/A (16+) रेटिंग मिल गई है। इसके साथ ही सेंसर बोर्ड ने 'भूत बंगला' के निर्माताओं से फिल्म से इतनी देर के सीन को काटने को कहा है। 
 
विज्ञापन
'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। इसका मतलब है कि अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे अपने माता-पिता के साथ यह फिल्म देख सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने से पहले सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव करने को कहा, जिन्हें निर्माताओं ने मान लिया है।

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड द्वारा बताए गए मुख्य बदलाव किए गए-
  • फिल्म 'भूत बंगला' में इस्तेमाल कुछ गाली-गलौज वाले शब्दों को बदलना या हटाना पड़ा।
  • महिलाओं के बारे में एक अपमानजनक टिप्पणी को बदलकर सही टिप्पणी करनी पड़ी।
  • फिल्म में आने वाले सभी धार्मिक और अंधविश्वास वाले हिस्सों के लिए एक डिस्क्लेमर जोड़ना पड़ा।
  • ये सभी बदलाव करने के बाद 2 अप्रैल को फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया। 
  • अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सींस को हटाने के लिए कहा है।

'भूत बंगला' पर चली सेंसर की कैंची
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी निर्माताओं ने कुछ सीन हटाने को कहा है। उन्होंने कुल 63 सींस हटाए। सबसे बड़ा कट ‘ओ सुंदरी’ गाने के एक सीन का था, जो पूरे 1 मिनट 12 सेकंड का था।
‘ओ रे ओ सांवरिया’ गाने से भी 27 सेकंड काटे गए। इन सब कट्स के बाद फिल्म की लंबाई 10 मिनट 5 सेकंड कम हो गई। अब फिल्म की फाइनल लंबाई है 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'
फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'भूत बंगला' के पेड प्रिव्यू शोज 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू के अलावा कई कलाकार नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: Hemant Bhosle: कौन थे हेमंत भोसले? दिवंगत गायिका आशा भोसले के बेटे, जिनका कैंसर से हुआ था निधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें