अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय अपने को-एक्टर्स के साथ प्रैंक करने के लिए मशहूर हैं। अब ‘भूत बंगला’ के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार वामिका गब्बी के साथ प्रैंक करते नजर आते हैं। यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डांस के दौरान अक्षय ने वामिका से किया प्रैंक
‘भूत बंगला’ के सेट से वायरल हो रहे बीटीएस वीडियो में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी किसी गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में वामिका को सेटअप के तहत हार्नेस की मदद से एक टेबल पर उठाया जाता है। जैसे ही वह डांस स्टेप शुरू करती हैं अक्षय अचानक उन्हें डांस करते-करते धक्का देकर दूर कर देते हैं। इस शरारत से वह कुछ पल के लिए चौंक गईं, लेकिन फिर माहौल बदल गया और सेट पर हंसी गूंज उठी। वीडियो वायरल है और अक्षय का प्रैंक वाला स्टाइल फिर से चर्चा में बना हुआ है।