फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने शेयर किए बचपन के किस्से, दोस्तों के साथ बिताए समय को किया याद; बोले- नौवीं कक्षा तक तीन बार फेल हुआ

Thu, 09 Apr 2026 11:54 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने हाल ही में अपनी स्कूलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ अन्य कलाकार इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने अपनी पढ़ाई को लेकर बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर सब चौंक गए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

9वीं तक तीन बार फेल हुए एक्टर 

विज्ञापन

अक्षय कुमार फिलहाल रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून होस्ट कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने बचपन को दोस्तों को दर्शकों से मिलवाया और बताया कि वे स्कूल में बैकबेंचर थे, जिन्हें पास होने में भी काफी स्ट्रगल करना पड़ता था। 

कन्टेस्टेंट के साथ बातचीत के बीच उन्होंने अपने दोस्त जिनेश की तरफ उंगली दिखाते हुए बताया कि वे दोनों किंडरगार्टन से साथ हैं। इसके बाद खिलाड़ी कुमार ने कुछ ऐसा कहा, जिससे सब चौंक गए। उन्होंने कहा, ‘हम लोग केजी से साथ हैं और केजी से 9वीं क्लास के बीच हम लोग तीन बार फेल हुए हैं। 

जब अक्षय ने मजाक-मजाक में जिनेश से पूछा कि वह बार-बार फेल क्यों हो रहा था, तो उनके दोस्त ने तुरंत मजेदार जवाब दे दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं आप लोगों के साथ टाइम बिताता था, उसकी वजह से।’

बचपन के किस्से किए याद
मस्ती भरी बातचीत तब और बढ़ गई जब अक्षय ने जिनेश की बचपन की एक आदत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिनेश को साइकिल लेकर पूरे शहर में घूमना पसंद था, सिर्फ लड़कियां देखने के लिए।

लेकिन जिनेश भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने तुरंत अक्षय की तरफ इशारा करते हुए ऑडियंस से पूछा, ‘क्या लगता है, मैं देखता था या ये?’ अक्षय हमेशा से कहते आए हैं कि वह अपने बचपन के सभी अच्छे दोस्तों के साथ आज भी जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार? 
बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, तब्बू और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें