फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर में टिकट बेचते नजर आए जमील जमाली, राकेश बेदी ने किया 'डकैत' का प्रमोशन; देखें वायरल वीडियो

Thu, 09 Apr 2026 11:50 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Dacoit Promotion: निर्देशक शेनिल देव की फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म को प्रमोट करने के लिए राकेश बेदी का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राकेश बेदी फिल्म डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' में जमील जमाली के किरदार से सुर्खियों में छाए राकेश बेदी का डायलॉग 'मेरा बच्चा है तू...' लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गया है। यहां तक कि अब निर्देशक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए राकेश बेदी का सराहा ले रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें राकेश सिनेमाघर के टिकट काउंटर पर 'डकैत' की टिकट बेचते नजर आ रहे हैं। उनका यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर - फोटो : X
मृणाल का पोस्ट
मृणाल ठाकुर ने एक खास वीडियो अपनी फिल्म 'डकैत' की रिलीज के ठीक एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में राकेश अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' की टिकटें बेचते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ मृणाल ने कैप्शन में लिखा, 'राकेश जी... बच्चे हैं न हम आपके… तो प्लीज दे दो ना टिकट।'

अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम
राकेश का वायरल वीडियो
इस वीडियो में राकेश सिनेमाघर के काउंटर पर 'डकैत' की टिकट बेचते नजर आ रहे हैं। काउंटर के बाहर 'डकैत' के हीरो आदिवी शेष नजर आ रहे हैं। तभी अचानक अनुराग कश्यप अभिनेता राकेश बेदी को कॉल करते हैं और कहते हैं कि वह 'डकैत' के नाम की टी-शर्ट पहनकर आए हैं और उन्हें 'डकैत' की टिकट नहीं मिल रही है, तो क्या वह उन्हें टिकट दे सकते हैं? राकेश तुरंत टिकट के लिए मना कर देते हैं। तभी अनुराग कहते हैं, वीआईपी कोटा में टिकट दे दो या फिर सेलिब्रिटी कोटा में टिकट दे दो। इस पर राकेश मना कर देते हैं और फोन काट देते हैं।

एक्टर सुनील - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टर सुनील का फोन
अनुराग कश्यप के कॉल के बाद साउथ एक्टर सुनील का फोन राकेश को आता है। राकेश एक्टर सुनील से कहते हैं कि यह साउथ कि फिल्म 'डकैत' नहीं है बल्कि ये तो बॉलीवुड फिल्म है। इसके बाद राकेश लगातार सुनील को फिल्म का नाम 'डकैत' सही तरीके से बोलना सीखाते हैं। इसके बाद आदिवी अपनी ही फिल्म 'डकैत' की दो टिकटें मांगते हैं और बिना पैसे दिए ही वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं।
विज्ञापन

मृणाल ठाकुर, अदिवी शेष - फोटो : सोशल मीडिया
10 अप्रैल को रिलीज होगी 'डकैत'
मृणाल ठाकुर अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'डकैत' (Dacoit) में आदिवी शेष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुराग कश्यप और एक्टर सुनील भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। 'डकैत' फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। 

यह भी पढ़ें: दानिश पंडोर को 'धुरंधर' अभिनेता अक्षय खन्ना की इस बात से हुई हैरानी, बोले- 'वह सेट पर अपने फोन के साथ...'..

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें