फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmila Tagore: 'गुलमोहर' में समलैंगिक किरदार निभाते हुए नर्वस थीं शर्मिला, अभिनेत्री को इस बात का था डर

Wed, 29 Mar 2023 09:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'गुलमोहर' में शर्मिला टैगोर ने 'कुसुम' का किरदार निभाया था। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह फिल्म में एक समलैंगिक किरदार निभाने को लेकर घबराई हुई थीं
विज्ञापन
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकारा शर्मिला टैगोर ने 13 साल के बाद फिल्म 'गुलमोहर' के साथ इंडस्ट्री में वापसी की है, जो उनका ओटीटी डेब्यू भी था। वेब सीरीज में शर्मिला ने एक खास किरदार निभाया था। 'गुलमोहर' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। सभी कलाकारों की अदाकारी को भी सराहा। अब 'गुलमोहर' में निभाए अपने किरदार के बारे में शर्मिला ने खुलकर बार की है। उन्होंने बताया कि वह अपने किरदार को निभाते हुए थोड़ा घबरा गई थीं।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बात से डरी हुई थीं शर्मिला
दरअसल, 'गुलमोहर' में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो अपने राज और प्रेम प्रसंगों के बारे में पोती को बताती हैं। वह फिल्म में खुलासा करती हैं कि जब वह छोटी थीं तो उन्हें एक महिला से प्यार हो गया था यानी फिल्म में शर्मिला ने समलैंगिक किरदार निभाया था। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में शर्मिला ने खुलासा किया कि वह समलैंगिक किरदार निभाने को लेकर डरी हुई थीं, लेकिन जब फिल्म में इसका खुलासा हुआ तो दर्शकों की प्रतिक्रिया ने उन्हें अच्छा महसूस कराया।

Rakhi Sawant: पति आदिल से तलाक को लेकर राखी सावंत ने मारी पलटी, कहा- 'मैं आजाद होना चाहती हूँ'

ऐसे दूर हुआ शर्मिला का डर
दरअसल, समलैंगिक किरदार निभाते हुए शर्मिला को डर था कि दर्शक इसे देखकर किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन यह कहानी इतनी अच्छी तरह बुनी गई थी और जिस तरह से इसे दिखाया गया, वह दर्शकों को पसंद आई। दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद शर्मिला को हैरानी हुई। इस खुलासे के बाद भी दर्शकों ने 'कुसुम' के किरदार को प्यार दिया, जिसके लिए शर्मिला को खुशी हुई थी।

Bholaa: 'भोला' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी, जानिए कैसा रहा रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन

'कुसुम' के लिए क्या सोचती हैं शर्मिला
शर्मिला ने कहा कि मैं सुरक्षित रूप से यह कह सकती हूं कि मैंने अपने जीवन में कई रूढ़िवादों को तोड़ा है। मैं अकेली आई थी, जब सभी अभिनेत्रियों का संरक्षण किया गया था, तब मेरी निगरानी नहीं की गई थी। मैं एक होटल में अकेली रही, इसलिए मैंने अपने किरदार 'कुसुम' की भी प्रशंसा की, क्योंकि वह भी कुछ ऐसी ही हैं, जो बुढ़ापे में जिम्मेदारियों से मुक्त होकर अकेले रहना चाहती हैं।

Bholaa BO Prediction: तब्बू संग पर्दे पर कमाल दिखाने को तैयार अजय देवगन, पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'भोला'?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें