अजय देवगन करेंगे धमाल 4?
फिल्म 'धमाल' के तीन पार्ट आ चुके हैं और अब चौथे पार्ट को बनाने की प्लानिंग चल रही है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म 'धमाल 4' को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।यह भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी की तीन फिल्में 'धमाल', 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' रिलीज हो चुकी हैं।
Rakhi Sawant: 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- पहले गालियां फिर तालियां...
जल्द ही शुरू होगी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक इंद्र कुमार को ‘धमाल 4’ का आइडिया मिल गया है और वह अजय देवगन को लेना चाहते हैं। वह और उनकी टीम वर्तमान में स्क्रिप्ट को पूरी करने में लगी हुई है ताकि वह और उनकी टीम अजय देवगन को एक फाइनल स्क्रिप्ट सुना सकें और उनके साथ डेट्स को ब्लॉक कर सकें। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की 'जोगीरा सारा रारा' का पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अजय और इंद्र कुमार की साथ में चौथी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म ईशा, मस्ती, टोटल धमाल और थैंक गॉड के बाद यह अजय देवगन और इंद्र कुमार की साथ में चौथी फिल्म होगी। बता दें कि कि फिल्म 'टोटल धमाल' के बाद अजय देवगन को फिल्म 'धमाल 4' में लेने से फैंस काफी उत्सुक हैं। फिल्म 'धमाल' साल 2007 में, फिल्म 'डबल धमाल' साल 2011 में और फिल्म 'टोटल धमाल' साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'धमाल' फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।