फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी में ‘सुनामी’ लेकर आ रहे हैं अक्षरा सिंह और खेसारी लाल, फैंस के बीच मचेगा धमाल

Sat, 11 Jun 2022 12:35 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल - फोटो : Instagram
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह जल्द ही 'सुनामी' लाने वाले हैं। 'सुनामी' इनके नए गाने का नाम है, जिसमें एक बार फिर दर्शकों को ये जोड़ी साथ नजर आएगी। अक्षरा सिंह ने गाना का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। अब दोनों के फैंस जल्द ही इस गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह ने गाने का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, 'पहले आंधी आई थी, फिर तुफान और अब सुनामी आ रही है...12 जून को।' इस गाने को सलीम-सुलेमान ने कंपोस किया है। वहीं, सुरजीत यादव, श्रद्धा पंडित और आदित्य कलवे ने गाने के बोल लिखे हैं। गाना मर्चेंट रिकॉर्ड्स और ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले खेसारी लाल ने सलीम मर्चेंट के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'गार्जियन तुल्य बड़े भैया, सलीम जी आपसे मिलकर और बातें करके अच्छा लगा। आपका प्यार बना रहे हमेशा की तरह आगे भी। अब तक जो आया वो बवाल और आंधी था अब सुनामी की तैयारी करते हैं..आप सभी भगवान रूपी दर्शकों का आशीर्वाद हमेशा बना रहे...लव यू।'
 
विज्ञापन

4 of 4
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षरा सिंह और खेसारी लाल एक साथ बहुत से गानों में नजर आए हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आए थे। वहीं अब दोनों 12 जून को 'सुनामी' लेकर आ रहे हैं। भोजपुरी के अलावा दोनों बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। अक्षरा 'बिग बॉस ओटीटी' का, तो खेसारी लाल 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे। हालांकि दोनों ही शो में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें