फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritesh Pandey New Song: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे के जाड़ा स्पेशल सॉन्ग, 'गोईठा में सलईया' का लुक आउट, कल होगा रिलीज

Fri, 07 Jan 2022 04:19 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रितेश के गानों को लेकर उनके फैंस में इतना क्रेज देखने को मिलता है कि गाना रिलीज होते ही कुछ ही समय में उसे लाखों व्यूज मिल जाते हैं। अब रितेश पांडे के नए गाने जाड़ा स्पेशल सॉन्ग का लुक भी आउट हो चुका है।
विज्ञापन
रितेश पांडे के नए गाने का लुक आउट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्टार रितेश पांडे उनके गानों के साथ ही  एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। उनके सभी गाने बेहद पॉपुलर हैं। फैंस को उनके गाने रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार होता है। रितेश के गानों को लेकर उनके फैंस में इतना क्रेज देखने को मिलता है कि गाना रिलीज होते ही कुछ ही समय में उसे लाखों व्यूज मिल जाते हैं। अब रितेश पांडे के नए गाने जाड़ा स्पेशल सॉन्ग का लुक भी आउट हो चुका है। इसे कल रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी रितेश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

वर्ल्ड वाइड भोजपुरी पर किया जाएगा रिलीज-
रितेश पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के गाने का लुक रिलीज करते हुए लिखा, "कल सुबह 06 बजे लेकर आ रहे जाड़ा स्पेशल गाना (गोईठा में सलईया) और गायिका शिल्पी राज के साथ तो देखना ना भूले कल सुबह 6 बजे"। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी कि इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया जाएगा। कुछ ही समय में इसे चार हजार से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।
विज्ञापन

'गोईठा में सलईया' गाने में रितेश पांडे अपोजिट सोना पांडे हैं तो वहीं गाने को रितिक आरा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है और रवि पंडित ने इस गाने को निर्देशित किया है। तो वहीं इस गाने को शिल्पी राज और रितेश पांडे ने गाया है। इंस्टाग्राम पर गाने का लुक आउट होते ही फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, रितेश सर आप बेस्ट सिंगर हो। इसी तरह दूसरे प्रशंसक ने लिखा, गजब भैया जी लव यू। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी और फायर स्टीकर पोस्च कर रहे हैं। जिस तरह से कुछ ही समय में गाने के पोस्टर को इतनी प्रशंसा मिल रही है, उसको देखकर ही लग रहा है कि रिलीज होने के बाद रितेश के हर गाने की तरह यह गाना भी खूब पॉपुलर होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें