यू-ट्यूब पर भोजीपुर गाने खूब पसंद किए जाते हैं। लाखों लोग करोड़ों बार इन गानों को यू-ट्यूब पर देखते हैं। आए दिन रिलीज होने वाले ये गाने खूब पसंद किए जाते हैं। चाहें खेसारी लाल हों, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे जैसे बड़े नाम वाले सितारों के गाने खूब देखे जाते हैं। ऐसा ही एक और गाना यू-ट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। ये गाना भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का है। इस गाने के बोल हैं, 'मेला घुमा दे जीजा के भाई'। यह गाना देवी गीत है जिसमें हीरोइन अपने हीरो से मेला जाने की जिद करती है। दोनों कलाकार नाचकर-गाकर माता को मनाते हैं, उनकी पूजा करते हैं।
इस गाने की लोकप्रियता की बात करें तो एक दिन से भी कम समय में इस गाने को 93,982 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अंकुश राजा के साथ इस गाने को शिल्पी राज ने गाया हैं। गाने में अंकुश राजा की विशेष शैली साफ नजर आ रही है। यह गाना एकदम अलग अंदाज में तैयार किया गया है। अंकुश राजा के इस गाने को बोस रामपुरी ने लिखा है ।जबकि गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाने के आर्यन देव निर्देशक हैं।