शिल्पी राज के इस गाने ‘दिलवा ले गईले राजा’ को यूट्यूब चैनल निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया है। यह गाना 8 सितंबर को जारी किया गया था। यानी इस गाने को फैंस के बीच आए एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत गया है। लेकिन आज भी शिल्पी राज का यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में दिनेश लाल के भाई प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री नीलम गिरी की जोड़ी नजर आई हैं। नीलम गिरी प्रवेश यादव की पत्नी के किरदार में हैं और दोनों की लव केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
‘दिलवा ले गईले राजा’ गाना काफी रोमांटिक है और इसमें नीलम गिरी प्रवेश लाल की याद में तड़पती हुई दिख रही हैं और वह उनसे मिलना चाहती हैं। इस गाने में नीलम गिरी ने जमकर डांस किया है। उनकी लचकती कमर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनका गजब का डांस देख फैंस इस कदर दीवाने हुए हैं कि इस गाने को अब तक 38 मिलियन (3.8 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इतना ही नहीं, इस गाने पर लाखों में लाइक्स की बारिश हुई है। गाने को 3 लाख 13 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
शिल्पी राज के नए गाने की बात करें तो हाल ही में उनका गाना 'मेहंदी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। यह गाना भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने कमाल के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस दिखाए हैं।