फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2 Trailer: अजय-अक्षय खन्ना की टक्कर देख उत्साहित हुए फैंस, दृश्यम 2 का ट्रेलर आते ही बोले- आग लगा दी

Mon, 17 Oct 2022 03:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन की मोस्ट अवेडिट फिल्म 'दृश्यम 2' का ट्रेलर आते ही छा गया है। फिल्म में अजय देवगन का सामना अक्षय  खन्ना से होगा और ट्रेलर में यह चीज देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन
दृश्यम 2 - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों में जिसने भी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' देखी है, उन्हें इस फिल्म और 2 अक्तूबर की कहानी के बारे में अच्छी तरह से पता है। वहीं, अब अभिनेता इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 2' लाने के लिए तैयार हैं। आज इस फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो सस्पेंस से भरा हुआ है। इस फिल्म के जरिए सलगांवकर परिवार की फाइल फिर से खुलने वाली है और अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रूप में वापस आ गए हैं। इस बार अजय देवगन का सामना सिर्फ तबु से नहीं बल्कि अक्षय खन्ना से भी होगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को फिल्म का ट्रेलर कितना पसंद आया है? आइए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
'दृश्यम 2' का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तबु की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने ट्रेलर के डायलॉग ट्विटर पर लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो बहुत चालाक है उसे सोचने का टाइम बिल्कुल मत देना।' एक ने लिखा, 'विजय सलगांवकर फिर आ रहा है।' वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, 'भाई आग लगा दी।'

यहां देखें ट्वीट
 
 
 
 


 
विज्ञापन

अब जान लें क्या है ट्रेलर में... 
18 नवंबर को रिलीज हो रही इस सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म के ट्रेलर में सात साल बाद सालगांवकर परिवार फिर से अपने अतीत से रूबरू होते दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन उर्फ विजय सलगांवकर फिर से अपना दिमाग चलाते हुए दिख रहा है ताकि वह पहले की तरह फिर से पुलिस को चकमा दे पाए। हालांकि, ट्रेलर के आखिर में एक सीन है जहां विजय अपना गुनाह कबूल करता नजर आ रहा है। अब कैसे विजय पुलिस की चंगुल में आता है? यह फिल्म आने पर ही पता चलेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें