सामने आई इन तस्वीरों में रानी चटर्जी पीले रंग की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। साथ ही तस्वीरों में वह हल्दी की रस्म अदा करती नजर आ रही हैं। मुस्कुराती हुई अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'उम्मीदें बनाम सच्चाई, हल्दी है लगने वाली नाचे दूल्हा गली गली के सेट पर।'
इन फोटोज में रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं, उनकी इन फोटोज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर इस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर के रिएक्शन देख पता चल रहा है कि वह अभिनेत्री की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में एक यूजर ने कमेंट किया, 'पता नहीं कब मौका मिलेगा ये सब देखने का।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। बीतो दिनों अभिनेत्री ने अपनी फिल्म 'भाभी मां फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा रानी जल्द ही 'मेरा पति मेरा देवता है' फिल्म में भी नजर आएंगी।