फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने पुष्पा के मशहूर गाने पर लगाए ठुमके, जबरदस्त डांस मूव्स देख दिल हार बैठे फैंस

Fri, 14 Jan 2022 11:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाने वाली रानी चटर्जी अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने वाली रानी चटर्जी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। यही वजह है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ काम भी कर चुकी हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाने वाली रानी चटर्जी अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं।

इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री इस वीडियो में अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रानी चटर्जी - फोटो : Social Media

दरअसल, अभिनेत्री में सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए पुष्पा के मशहूर गाने पर डांस करते हुए रील बनाया है। अपने डांस वीडियो में अभिनेत्री अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सुपरहिट सॉन्ग ओ अन्तेवामा ओ ओ अन्तेवामा पर डांस करती नजर आईं।
 

 

रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में रानी डेनिम शर्ट पहने काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। कैजुअल ड्रेस में अभिनेत्री के डांस को देख फैंस भी हैरान रह गए है। वीडियो में अभिनेत्री के एक्सप्रेशन और कातिलाना डांस पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। अभिनेत्री अक्सर फिल्मी गानों पर अपने डांस वीडियो पोस्ट रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।

विज्ञापन

रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के शेयर होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर अपनी- अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अभिनेत्री के डांस को देख जहां कई लोग उनके इस हुनर की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें