दरअसल, कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा के नए गाने पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने महज दो शब्द कहे हैं लेकिन उनके इन दो शब्दों से उन्होंने लोगों की बोलती बंद करने का काम किया है। कृष्णा अभिषेक ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, गोविंदा हमेशा उनके लिए हीरो नं 1 ही रहेंगे।
गोविंदा ने ये गाना अपने यू-ट्यूब चैनल ‘गोविंदा रॉयल्स’ पर रिलीज किया है। अभिनेता का ये गाना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है क्योंकि इस गाने में गोविंदा अपने पुराने यानी 90 के दशक वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं और यूजर्स को उनका ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया है। कई लोगों का कहना है कि वह इतने बड़े स्टार हैं तो इज्जत से रिटायर क्यों नहीं हो जाते। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘इन सबका दौर जा चुका है। सर हम 90 में नहीं 2022 में जी रहे हैं। जाग जाइए।’ गोविंदा के गाने पर इस तरह के कमेंट लगातार आ रहे हैं, जिस वजह से अभिनेता को अपना कमेंट सेक्शन तक बंद करना पड़ गया।
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक
- फोटो : Instagram
गोविंदा और कृष्णा के परिवार के बीच तीन साल से तनाव चल रहा है, जिस वजह से दोनों परिवार की तरफ से जमकर बयानबाजी भी हुई है। इतना ही नहीं, गोविंदा जब अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे तब कृष्णा ने इस एपिसोड से दूरी बनाकर रखी थी। हालांकि, कृष्णा के इस बयान से ऐसा लग रहा है कि दोनों परिवार अपने बीच के तनाव को खत्म करना चाहता है।