नीलकमल के इस नए बोल बल भजन में वह भोजपुरी अभिनेत्री निकिता सिंह के साथ गंगा जाने को कह रहे हैं। लेकिन वह लगातार बहाने बनाकर उन्हें मना कर रही हैं। इस भजन को सुन सभी दर्शक भक्तिमय महसूस कर रहे हैं। थोड़ी नोक-झोंक और शिव भक्ति से भरे इस भजन की शूटिंग गंगा किनारे ही किसी तीर्थ स्थल पर की गई है। इस भजन में नीलकमल सिंह और निकिता के साथ शिव के भक्तों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं भजन में भोले की भक्ति में रंगे दोनों सितारे हाथों में कांवड़ लिए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी दर्शकों को पसंद आ रहे इस भजन में जहां नीलकमल स्क्रीन पर निकिता के साथ रंग जमाते नजर आ रहे हैं, वहीं ऑफ स्क्रीन वह सिंगर शिल्पी राज के साथ धमाल कर रहे हैं। भजन को शिल्पी राज और नीकमल ने गाया है। यह भजन सारेगामा के भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आज यानी 4 अगस्त को ही रिलीज किया गया है। आज सुबह ही रिलीज हुए इस भजन को अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों को पसंद आ रहे इस गाने के कुछ सीन में नीलकमल सिंह गांजा भी फूंकते नजर आ रहे हैं।