फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithilesh Chaturvedi Died: अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

Thu, 04 Aug 2022 01:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mithilesh Chaturvedi Passed Away: टीवी अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का 3 अगस्त को लखनऊ में निधन हो गया।
विज्ञापन
मिथिलेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने 3 अगस्त की शाम अंतिम सांस ली।अभिनेता दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से उनका लखनऊ में इलाज करवाया जा रहा था। दरअसल, कुछ दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद देखभाल के लिए वह होमटाउन शिफ्ट हो गए थे। 

विज्ञापन

दामाद ने शेयर किया भावुक पोस्ट
मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है। आशीष चतुर्वेदी ने फेसबुक पर मिथिलेश की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"

कौन थे मिथिलेश चतुर्वेदी?
मिथिलेश के निधन की खबर आने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई हैरान है। बता दें कि मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपने सफर के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन संग कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा', मनोज बाजपेयी अभिनीत 'सत्या', शाहरुख खान स्टारर 'अशोका' समेत 'ताल', अभिषेक बच्चन की 'बंटी और बबली', ऋतिक रोशन अभिनीत 'कृष' और सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में देखा गया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई... मिल गया' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

स्कैम 1992 से किया था डिजिटल डेब्यू
यूं तो मिथिलेश चतुर्वेदी ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'भाई भाई' से की थी। इसके बाद उन्होंने सत्ता, ताल, फिजा, रोड, कोई मिल गया, गांधी माय फादर और बंटी बबली जैसी फिल्मों में काम किया। यदि डिजिटल डेब्यू की बात करें तो मिथिलेश ने 2020 में आई फेमस वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। इन सबके अलावा वह थिएटर में भी काफी एक्टिव थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें