फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज, इंटरनेट पर छाया ‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन

Tue, 04 Jan 2022 08:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खेसारी का यह नया गाना अभिनेत्री निया शर्मा के मशहूर गाने ‘दो घूंट’ का भोजपुरी रीमेक है। मंगलवार को रिलीज हुए इस गाने को अभी तक तीन लाख से लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर इस गाने के आते ही यह वायरल हो गया है।
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव भोजपुरी गीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के गाने और फिल्में लोगों को काफी पसंद आते हैं। फैंस उनके गाने और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। खेसारी के लिए दर्शकों का प्यार ही है जो उनके हर गाने और फिल्म को हिट कर देते हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव अब अपने फैंस के नए साल पर एक धमाकेदार तोहफा लेकर आए हैं। बीते दिनों रिलीज हुए सॉन्ग  'पानी-पानी' की सफलता के बाद खेसारी ने एक और बॉलीवुड सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन रिलीज कर दिया है।

 

खेसारी का यह नया गाना अभिनेत्री निया शर्मा के मशहूर गाने ‘दो घूंट’ का भोजपुरी रीमेक है। मंगलवार को रिलीज हुए इस गाने को अभी तक तीन लाख से लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर इस गाने के आते ही यह वायरल हो गया है। साथ ही इस गाने को 95 हजार से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं। 

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव भोजपुरी गीत - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी के इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री नमृता मल्ला भी नजर आ रही हैं। गाने में नमृता की अदाएं देख फैंस भी दीवाने होते नजर आए। नमृता के किलर डांस मूव्स को देख लोग अपना दिल हार बैठे हैं। वहीं, गाने में खेसारी एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए। उन्होंने वीडियो में पुलिस की वर्दी के साथ जीन्स पहन रखा है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने को खेसारी और मशहूर लोकगायिका शिल्पी राज ने गाया है। वहीं, इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं और इसे बीभन्शु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। 'दो घूंट' के बोजपुरी वर्जन को कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्म ने किया है।

विज्ञापन

बादशाह और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले खेसारी ने बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस के सुपरहिट सॉन्ग पानी पानी का भोजपुरी वर्जन जारी किया था। खेसारी के इस भोजपुरी वर्जन को बादशाह का भी सहयोग मिला था। दर्शकों ने खेसारी और बादशाह की इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया था।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें