खेसारी लाल यादव भोजपुरी गीत
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी के इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री नमृता मल्ला भी नजर आ रही हैं। गाने में नमृता की अदाएं देख फैंस भी दीवाने होते नजर आए। नमृता के किलर डांस मूव्स को देख लोग अपना दिल हार बैठे हैं। वहीं, गाने में खेसारी एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए। उन्होंने वीडियो में पुलिस की वर्दी के साथ जीन्स पहन रखा है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने को खेसारी और मशहूर लोकगायिका शिल्पी राज ने गाया है। वहीं, इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं और इसे बीभन्शु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। 'दो घूंट' के बोजपुरी वर्जन को कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्म ने किया है।
बादशाह और खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले खेसारी ने बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस के सुपरहिट सॉन्ग पानी पानी का भोजपुरी वर्जन जारी किया था। खेसारी के इस भोजपुरी वर्जन को बादशाह का भी सहयोग मिला था। दर्शकों ने खेसारी और बादशाह की इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया था।