फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Chhath Geet: गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह का गाना 'छठ के बरत कईसे सईया होला' रिलीज, कुछ ही घंटो में हुआ वायरल

Sun, 07 Nov 2021 04:03 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
छठ के बरत कईसे सईया होला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देशभर में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो हई हैं। आठ नवंबर से देशभर में छठ पूजा शुरू होने जा रही है। ऐसे में छठ के मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लगभग हर स्टार अपने अपने छठ गाने लेकर आ रहे हैं। इस बीच गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह का भोजपुरी गाना 'छठ के बरत कईसे सईया होला' रिलीज हो गया है। खासबात ये हैं कि रिलीज के कुछ ही घंटो बाद ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


छठ के मौके पर इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है। गाने में दिखाया गया है कि अभिनेत्री को छठ पूजा करनी नहीं आती, ऐसे में अभिनेता उन्हें बताते हैं कि छठ पूजा कैसे की जाती है। गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह के इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 7 नवंबर को भोजपुरी गाना 'छठ के बरत कईसे सईया होला' बेव म्यूजिक एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने को रोशन विश्वास ने लिखा है, जबकि प्रियांशु सिंह ने इसे म्यूजिक दिया है।


10 नवंबर को देशभर में छठ मनाई जाएगी। इस दौरान व्रती घाटों पर पहुंच कर पूजा करेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत में सूर्यदेव और उनकी बहन छठी देवी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इससे व्रतियों की मनोकाना पूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें