फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Tiwari: प्यारी सी बेटी के पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी संग अस्पताल से तस्वीर शेयर कर साझा की खुशखबरी

Mon, 12 Dec 2022 04:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर घर में बेटी के आगमन की खुशखबरी साझा की है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी उनकी पत्नी सुरभि तिवारी बने बेटी के माता-पिता - फोटो : twitter/@ManojTiwariMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेता, गायक और राजनेता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर से खुशियों की किलकारी गूंजी है। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने अस्पताल से पत्नी सुरभि के साथ फोटो शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, 10 साल बाद पिता बनेंगे RRR अभिनेता

विज्ञापन

लक्ष्मी के बात हुआ सरस्वती का आगमन
मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा- "बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है...आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है...उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे...सुरभि-मनोज तिवारी"।
 
विज्ञापन

51 की उम्र में तीसरी बार बने पिता
मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले पत्नी की गोद भराई की वीडियो साझा की थी। अभिनेता 51 साल की उम्र में तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से भी एक बेटी है जिसका नाम रीति है। साल 2012 में दोनों ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी और साल 2020 में पहली बेटी सान्विका के माता-पिता बने। अब उनके घर में तीसरी बार बेटी का आगमन हुआ है।
 

Rajnikanth: रजनीकांत के जन्मदिन पर साउथ के दिग्गज सितारों ने थलाइवा को किया विश, कहा- वह हमारे लिए...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें