हटा दिया गया वीडियो
अनुभव सिन्हा की 'भीड़' का ट्रेलर पिछले हफ्ते यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद शुरुआत में विवादों की भनक सुनाई दी, लेकिन कुछ ही दिनों में ट्रेलर को यूट्यूब पर लाखों में व्यूज मिले। लेकिन कुछ ही समय में ट्रेलर का लिंक यूट्यूब से गायब हो गया है। ऐसे में जब आप इसे सर्च करने जाएंगे तब या तो टीजर का लिंक मिलेगा या फिर वो वीडियो दिखेंगे जो प्राइवेट कैटेगरी में आते है, जिनको आप चाहकर भी नहीं देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Sana Khan: ‘बहुत खुश हूं…’ सना खान ने कन्फर्म की ‘गुड न्यूज’, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
लोगों ने पूछे सवाल
यूट्यूब से ट्रेलर को हटाए जाने के पीछे तमाम वजहें सामने आ रही हैं। कोई कह रहा है कि फिल्म कोविड लॉकडाउन को जिस बेबाकी से पेश कर रही है, इसीलिए ऐसा हो सकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि कोई बहुत पावरफुल आदमी इस मूवी से बहुत खफा है। मैं बहुत जल्द बॉयकॉट गैंग के सक्रिय होने की उम्मीद भी कर रहा हूं'। हालांकि खबर लिखे जाने तक मेकर्स ने किसी भी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
किसपर आधारित है फिल्म
कोरोना महामारी के दौरान, लॉकडाउन और इसके लागू किए जाने के बाद के प्रभाव को लेकर बार बहस हो चुकी है। लॉकडाउन के कारण बहुत से लोगों की नौकरी चली गई है। लॉकडाउन नीति को लेकर सरकार की कई बार आलोचना हो चुकी है। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म 'भीड़' में उस समय की तस्वीर को बिल्कुल उसी तरीके से चित्रित किया है।