इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी का निधन
- फोटो : Social media
महान संगीतकार इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी का 25 जनवरी को निधन हो गया। उन्होंने 47 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबी बीमारी से जूझ रही थीं और श्रीलंका में उनका इलाज चल रहा था। अभिनेत्री और गायिका भवतारिणी के निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। तमाम सितारे उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 47 साल की उम्र में वे फिल्म उद्योग में एक प्रमुख हस्ती थीं, जिन्होंने 30 से अधिक फिल्मों में कई लोकप्रिय गीतों में अपनी आवाज दी। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।