अपने फैंस के बीच अजय देवगन एक गंभीर अदाकार के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन ऑफ स्क्रीन वह अपने मित्रों के लिए एक नटखट लाल गोपाल की तरह हैं। ऐसा की देखने को मिला बादशाहो के सेट पर जो सजा है जोधपुर में।
ये वाक्या शायद ही उनकी टीम कभी भुला पाएगी। मौका था अजय और काजोल की मैरिज एनिवर्सरी का। काजोल कुछ दिन पूर्व ही एनिवर्सरी मनाने जोधपुर पहुंच गई थीं। तो अजय ने कहा कि सेलिब्रेशन किया जाए जो कोई कभी न भुला सके।
उन्होंने भांग मिली हुई मिठाई का ऑर्डर दिया। मीठा और भांग एक डेडली कॉम्बिनेशन से कम नहीं था। बस खुशनसीबी ये रही थी फिल्म की उस दिन की शूटिंग समाप्त हो गयी थी। हां अगले दिन शूटिंग नही हो सकी क्योंकि सब भांग के नशे में चूर थे।