फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना और रणबीर कपूर संग प्रमोट करेंगे 'जग्गा जासूस'

Sat, 04 Mar 2017 05:35 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
बॉलीवुड के लवबर्ड कैटरीना और रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म जग्गा जासूस को साथ में प्रमोट करेंगे। इससे पूर्व खबर आ रही थी कि दोनों ब्रेकअप के बाद संग में फिल्म को प्रमोट नहीं करेंगे। दोनों के बीच नजदीकी 2009 में अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट पर बढ़ी थी लेकिन वर्ष 2016 में एक-दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों की विदेश में समर वैकेशन्स की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। दोनों के बीच अलगाव का कारण साफ नहीं है। लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों को अपने करियर की चिंता सता रही है शायद इसलिए फिल्म के लिए दोनों फिर से साथ आ रहे हैं।

गौरतलब है कि अनुराग बासु की फिल्म जग्‍गा जासूस के लिए कैटरीना और रणबीर के प्रशंसकों को काफी दिनों से इंतजार है।

फिल्म आगामी सात अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। हालांकि ये खबरें भी चर्चा में हैं कि अनुराग बासु फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं क्योंकि ये एक पारिवारिक फिल्म है और रिलीज डेट पर परीक्षाएं हो रही होंगी जिससे उसके कारोबार पर असर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें