फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagyashree: पहलगाम हमले पर सवाल करने वाले शख्स पर गुस्सा हुईं भाग्यश्री, बोलीं, ‘इसकी हिम्मत कैसे हुई…’

Thu, 24 Apr 2025 06:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हर भारतीय गुस्से में है। बॉलीवुड के कई कलाकार भी इस हमले को लेकर दुख जता चुके हैं। पहलगाम हमले के बाद एक्ट्रेस भाग्यश्री एक शख्स के बयान को लेकर गुस्से में नजर आईं। इस गुस्से को भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी साझा किया। 

विज्ञापन
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाग्यश्री को उनके फैंस ने शायद ही कभी गुस्से में देखा होगा लेकिन उनके सब्र ने जवाब दे दिया, जब एक शख्स ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सवाल उठा दिए। वह शख्स अप्रत्यक्ष तौर पर पाकिस्तान का साथ देता हुआ नजर आया। इस बात पर भाग्यश्री को गुस्सा आ गया। एक्ट्रेस ने उस शख्स की पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया, साथ ही उसको करारा जवाब भी दिया। 

विज्ञापन

 


 
Trending Videos
विज्ञापन

भाग्यश्री की सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
भाग्यश्री ने अपनी पोस्ट में क्या जवाब दिया
इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में भाग्यश्री ने एक नोट लिखा, इसमें वह पाकिस्तान का समर्थन करने वाले शख्स के लिए लिखती हैं, ‘यह ब्रेनलेस, बेवकूफ आदमी कौन है?’ 
वह आगे लिखती हैं, ‘कश्मीर में काफी वक्त के बाद सब कुछ ठीक हुआ, वहां लोग फल-फूल रहे थे। आम कश्मीरी भी खुश थे, वहां शांति थी। सब कमा रहे थे, लोग बिना डर के रह रहे थे। हम भारतीय लोग भी वहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे थे।’ आगे गुस्से में भाग्यश्री लिखती है, ‘उन बदमाश लोगों को मार दो, जिन्होंने कश्मीर की शांति को खत्म कर दिया।’  

ये खबर भी पढ़ें: Bhagyashree: 'कच्ची धूप' से चमका भाग्य, दबंग खान के साथ किया फिल्मों में डेब्यू, ऐसा रहा भाग्यश्री का करियर 

उस शख्स ने क्या पोस्ट की थी 
जिस शख्स को सोशल मीडिया पर भाग्यश्री लताड़ रही हैं, उसने पहलगाम हमले के बाद एक ट्वीट किया था। इस आदमी का नाम वजाहत काजमी है। वह लिखता है, ‘पहलगाम हमले के बाद कई सवाल उठते हैं। पाकिस्तान को इस हरकत के कारण कुछ हासिल नहीं होगा, ना उसे कूटनीतिक फायदा होगा। फिर जो लोग मारे गए वे आम लोग थे, सेना के लोग नहीं थे। यह घटना दिल्ली से आतंकवाद के नाम पर कश्मीर में दमन बढ़ाने का नया तरीका है।’ इसी बात पर भाग्यश्री को गुस्सा आ गया। 

ये खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: अक्षय बोले- सरासर हैवानियत, अनुपम ने कहा- शब्द आज नपुंसक; संजय दत्त ने पीएम से की बड़ी अपील 

इन सेलिब्रिटी ने भी दुख जताया 
बुधवार को सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों ने भी पहलगाम हमले को लेकर दुख जताया। आंतकवादियों को खरी-खोटी सुनाई। सलमान ने तो कहा था कि कश्मीर जो धरती पर स्वर्ग है, नरक में बदलता जा रहा है।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें