फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और राज्य में टैक्स फ्री हुई 'भाग मिल्खा भाग'

Fri, 02 Aug 2013 03:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट, मध्य प्रदेश, गोवा, दिल्ली और हरियाणा के बाद फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' एक और राज्य में टैक्स फ्री हो गई है। इस बार टैक्स फ्री होने का फैसला उप्र से आया है।
विज्ञापन


यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान अखिलेश ने इस बात की घोषणा कर दी है। इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर ने उप्र के मुख्यमंत्री से आग्रह किया था।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित और फरहान अख्तर के अभिनय से सजी यह फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है। इंडिया के स्टार धावक मिल्खा सिंह के ऊपर आधारित इस फिल्म को हर किसी ने सराहा है।
विज्ञापन


यूपी में फिल्म को निश्चित समय अवधि तक टैक्स फ्री  रखा जाएगा। यह अवधि अधिकतम दो महीने की होगी। यहीं नहीं 'टू लिटिल इंडियन' फिल्म को भी यूपी में तीन महीने तक टैक्स फ्री रखने का फैंसला लिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें