फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं करीना की पांच सबसे बेहतरीन फिल्में

Sat, 21 Sep 2013 09:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर का आज जन्मदिन हैं। 32 साल की हो गईं करीना के सबसे पांच अच्छे रोल कौन से हैं। इस बारे में जानिए।
विज्ञापन


2000 में 'रिफ्यूजी' फिल्म से कैरियर शुरू करने वाली करीना कपूर ने अपने 13 बरस के कैरियर में अलग-अलग तरह के रोल किए हैं। पारंपरिक नायिका का किरदार निभाने के साथ करीना ने गैर परंपरागत रोल भी किए हैं।

ओमकारा की डॉली

विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म का बैकग्राउंड पश्चिमी उप्र का है। सेक्सपियर के नाटक ओथैलो पर आधारित इस फिल्म में करीना एक ऐसी लड़की का किरदार निभाती हैं जिसके चाल चलन पर पति को शक हो जाता है। इस फिल्म में पति की भूमिका में अजय देवगन हैं। यह फिल्म हिट रही और करीना कपूर के काम को सराहा गया।
विज्ञापन


चमेली की वेश्या

2004 में रिलीज हुई फिल्म चमेली में करीना कपूर ने वेश्या की भूमिका निभाई। सुधीर मिश्रा निर्देशित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता न मिली हो लेकिन फिल्मी गलियारों में इस फिल्म से करीना की एक पुख्ता इमेज बनी।

जब वी मेट की गीत

इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट की गीत को कौन भूल सकता है। एक चुलबुली और लापरवाह लड़की का किरदार करीना ने पर्दे पर बिंदास तरीके से निभाया। इस फिल्म में उनके दो अलग-अलग रोल दिखते हैं। एक इंटरवल के पहले और एक इंटरवल के बाद। शाहिद के साथ उनकी इस जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।

कुर्बान में आतंकवादी की पत्नी

कुर्बान फिल्म भी करीना के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में करीना कपूर एक ऐसे पत्नी की भूमिका में हैं जिसका पति आतंकवादी है। रिंसिल डिसिल्वा की इस फिल्म में करीना के साथ सैफ अली खान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन


तलाश का अजीब किरदार

आमिर खान के साथ करीना की दो फिल्में बड़ी हिट रहीं। थ्री इडियट्स के बाद करीना तलाश फिल्म में आमिर के साथ नजर आईं। तलाश फिल्म में वे एक तरह से भूत का किरदार निभाती हैं। फिल्म में उनका रोल बहुत ही करीने से लिखा गया। वे बुरी होते हुए भी अच्छी दिखती हैं। करीना ने इस रोल को शानदार तरीके से पर्दे पर निभाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें