फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश खन्ना के साथ काम कर चुकीं इस दिग्गज एक्ट्रेस का 81 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Thu, 10 May 2018 06:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ललिता चटर्जी
विज्ञापन

दिग्गज एक्ट्रेस ललिता चटर्जी का बुधवार को कोलकाता में 81 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार रात को उन्हें सेलिब्रल स्ट्रोक पड़ा था जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था हालांकि उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और बुधवार दोपहर 2.35 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन

साल 1964 में बांग्ला फिल्म 'विभास' से ललिता चटर्जी ने उत्तम कुमार के अपोजिट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्मों में काम किया था। बाद में वह बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई आ गईं। उन्होंने 'रात अंधेरी थी', 'आप की कसम', 'तलाश', 'विक्टोरिया नंबर 203' और 'पुष्पांजलि' जैसी हिंदी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की।
विज्ञापन

ललिता चटर्जी ने 70 और 80 के दशक में कई स्टेज प्रोडक्शन में भी काम किया था हालांकि 2013 में आई गौतम घोष की फिल्म 'शुन्यो अवन्को' के बाद वह लाइमलाइट से गायब होने लगीं। ललिता ने आदित्य विक्रम सेनगुप्ता की 'जोनकी' में लीड रोल में और अरिंदम सिल की 'आशे अबार शबोर' में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें