फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से ऐन पहले 'बाहुबली 2' का एक और दमदार पोस्टर आया

Tue, 25 Apr 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
बाहुबली
विज्ञापन
साल 2017 की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'बाहुबली 2' की रिलाज को अब सिर्फ तीन दिन ही बाकी रह गए है, ऐसे में फिल्म के प्रोमोशन ने रफ्तार पकड़ ली है। इस फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है। ये पोस्टर इस फिल्म के बाकी पोस्टर्स की तरह काफी एट्रेक्टिव है। 
विज्ञापन

  Amarendra Baahubali Arriving in 3 Days ... #Baahubali2. pic.twitter.com/P8XtQOo5Yn — Baahubali (@BaahubaliMovie) April 25, 2017


इस पोस्टर में बाहुबली को दमदार रूप में दिखाया गया है। बाहुबली का ये शाही अंदाज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। माना जा रहा है कि लोगो में फिल्म देखने की बेसब्री को बढ़ाने के लिए सिर्फ तीन दिन पहले ये पोस्टर लॉन्च किया गया है। इस लेटेस्ट पोस्टर को फिल्म के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- 'चक दे गर्ल' की छोटी-सी लव स्टोरी, जानें क्या ?

हाल ही में सामने आया है कि इस फिल्म को 8000 स्क्रींस पर रिलीज किया जाएगा। एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए जा रही है। फिल्म ने अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वो है सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने का। प्रभास और राणा दग्गुबती की फिल्म भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ी रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- PHOTOS: बोल्डनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं जहीर खान की मंगेतर सागरिका


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें