फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bawaal: वरुण धवन-जान्हवी की 'बवाल' के टीजर का एलान, इस दिन होगा रिलीज

Tue, 04 Jul 2023 01:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन के साथ 'बवाल' में जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर कल बुधवार को रिलीज होगा।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी या ओटीटी पर धमाका करेगी, इसे लेकर चली तमाम ऊहापोह के बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किए जाने का फैसला लिया गया। इस फिल्म से जुड़ी नई अपडेट यह है कि इसका टीजर रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: कॉमेडी से भरपूर है 'रॉकी और रानी' का ट्रेलर, दिखी आलिया-रणवीर की केमिस्ट्री

साझा किया नया पोस्टर
वरुण धवन के साथ 'बवाल' में जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर कल बुधवार को रिलीज होगा। एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए टीजर रिलीज डेट का एलान किया है। फिल्म के नए पोस्टर में दोनों सितारे रोमांटिक लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'तुम प्यार करने देते तो तुम्हें कितना प्यार करते। 'बवाल' का टीजर कल बारह बजे रिलीज होगा'।
विज्ञापन


इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म 'बवाल' में पहला मौका होगा जब वरुण धवन और जाह्नवी कपूर साथ में काम करते नजर आएंगे। इसमें वरुण धवन इतिहास के शिक्षक के रोल में नजर आएंगे। 'बवाल' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस है।
विज्ञापन

Hema Malini: धर्मेंद्र को इम्प्रेस करने के लिए हेमा ने कभी नहीं बनाया था खाना, फिर इस वजह से सीखी थी कुकिंग

एफिल टावर पर होगा प्रीमियर
फिल्म 'बवाल' की दिलचस्प बात यह है कि एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने एफिल टॉवर पर 'बवाल' के प्रीमियर का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि फिल्म में पेरिस को महत्वपूर्ण तरीके से दिखाया गया है। कुछ हिस्सों की शूटिंग भी वहां हुई है। इसके अलावा यह फिल्म दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की एक लव स्टोरी है और पेरिस को प्यार का शहर माना जाता है। इसलिए मेकर्स ने पेरिस में इसके प्रीमियर का फैसला लिया है।
Shah Rukh Khan: यूएस में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान, बहने लगा खून, करानी पड़ी सर्जरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें