फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: यूएस में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान, बहने लगा खून, करानी पड़ी सर्जरी

Tue, 04 Jul 2023 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में अपने एक शूट को लॉस एंजेलिस में पूरा करने के दौरान उनके नाक में चोट लग गई।
विज्ञापन
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख अपनी हर फिल्म की शूटिंग के लिए खूब मेहनत करते हैं।  ऐसे में अपने एक शूट को लॉस एंजेलिस में पूरा करने के दौरान अभिनेता के नाक पर चोट लग गई। नाक पर चोट लगने के कारण फिल्म की टीम ने शाहरुख को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। खबर यह भी है कि  ब्लीडिंग रोकने के लिए अभिनेता को एक छोटी सी सर्जरी भी करवानी पड़ी। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।


शूटिंग के दौरान चोटिल हुए किंग खान
शाहरुख इन दिनों लॉस एंजिल्स में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, अभिनेता को शूटिंग के दौरान नाक पर चोट लग गई, जिस कारण उन्हें फौरन नाक की सर्जरी करवानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख के अस्पताल जाने के बाद डॉक्टर्स ने अभिनेता की टीम को सूचित किया कि उनकी ब्लीडिंग को रोकने के लिए एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ेगी। शाहरुख की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


Kit Harington: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर किट हैरिंगटन दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने नन्हीं परी को दिया जन्म
विज्ञापन



अभिनेता को करानी पड़ी नाक की सर्जरी
सर्जरी के बाद किंग खान को एयरपोर्ट पर नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। खबरों की मानें तो  शाहरुख खान अब मुंबई वापस आ गए हैं और अपने घर पर आराम कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक शाहरुख की टीम ने उनके इस हादसे को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और ना ही अभिनेता की तरफ से ऐसी कोई सूचना दी गई है। फैंस शाहरुख के बेहतर स्वास्थ्य की लगातार कामना कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan: यूएस में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान, बहने लगा खून, करानी पड़ी सर्ज


इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख अपनी आगामी फिल्म जवान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन  दक्षिण भारत के दिग्गज फिल्म निर्देशक एटली कुमार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। वहीं, खबरों की मानें तो फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल भी हैं।








 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें