फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में करण के स्टूडेंट्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शो में पहुंचे। दोनों अभिनेताओं ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। शो के दौरान करण ने दोनों से सवाल किया कि क्या वह शो में सुरक्षित होकर खेल रहे हैं। इसपर वरुण धवन ने कहा कि कैसे उनके साथ काम करने वाले निर्माता इस बात से डरते हैं कि वह करण जौहर के शो में क्या कहेंगे और वह मुसीबत में पड़ सकते हैं।
करण जौहर ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें यह लगता है कि यह शो लोगों को परेशानी में डालता है। इसपर दोनों अभिनेताओं ने कहा कि हां, ये होता है। करण ने दोनों अभिनेताओं से सवाल किया कि क्या वह जो भी बोल रहे हैं वह माप कर बोल रहे हैं। इसपर वरुण धवन ने कहा, 'मेरे साथ जो निर्माता काम कर रहे हैं, वह डरे हुए हैं।' इसपर वरुण धवन ने चिल्लाते हुए कहा, 'वहां पर हम एक ही पार्टी में थे।'
रणवीर की राह पर चला यह PAK एक्टर, कराया बोल्ड फोटोशूट
वरुण की तरफ इशारा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, '15 मिनट लंबी बातचीत हुई और फिर उन्होंने कहा कि बस सावधान रहो।' इसके बाद करण जौहर दोनों अभिनेताओं से उनका पूछते हैं। इसपर दोनों अभिनेताओं ने नाम बताने से साफ मना कर दिया। वहीं, वरुष ने आगे कहा कि लोग सच में चिंतित हैं। इनका यह बयान उस वक्त सामने आया है, जब शो के पहले एपिसोड में पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने करण जौहर के चैट शो पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे। इसे लेकर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी शिकार भी होना पड़ा था। दीपवीर की शादी के पांच वर्ष बाद दोनों ने करण के शो पर अपनी शादी की वीडियो दुनिया के साथ साझा किया है।