फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएफए में 'बर्फी' को सबसे ज्यादा नामांकन

Tue, 23 Apr 2013 09:34 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म एकेडमी पुरस्कार 2013 (आईआईएफए) की कुल 13 श्रेणियों में नामांकन मिला है। 'बर्फी' के अलावा 'विक्की डोनर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'अग्निपथ' भी विभिन्न श्रेणियों में नामांकन पाने में सफल रही हैं।
विज्ञापन


आईआईएफए के लिए मतदान की प्रक्रिया मार्च के महीने में सम्पन्न हुई थी। फिल्मों की नामांकन सूची से वर्तमान भारतीय सिनेमा के विविध और सम्पन्न परिदृश्य की झलक मिलती है।

एक गूंगे-बहरे लड़के और ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित लड़की की प्रेम कहानी वाली फिल्म 'बर्फी' को सर्वाधिक 13 श्रेणियों में नामांकन मिला है।

सुजीत सरकार की 'विक्की डोनर' को कुल नौ श्रेणियों में नामांकन मिला है। अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और करन जौहर की 'अग्निपथ' भी कई श्रेणियों में नामांकित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेंमेंट और आईआईएफए के निदेशक सब्बास जोजफ ने एक बयान में कहा, "यह भारतीय फिल्म उद्योग जगत का एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है।

भारतीय सिनेमा की प्रगति उल्लेखनीय है और नामांकित फिल्मों में इसकी झलक साफ नजर आएगी।"

नामांकन सूची में 'कॉकटेल', 'कहानी', 'पान सिंह तोमर' और 'जब तक है जान' फिल्में भी शामिल हैं।

आईआईएफए समारोह की तारीख और स्थान की घोषणा संभवत: अगले महीने की शुरुआत में की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें