संगीतकार बप्पी लहरी इन दिनों देश से अधिक विदेश में समय बिता रहे हैं। संगीत जगत में करीब 50 साल बिता चुके बप्पी लहरी ने हाल में अंतरराष्ट्रीय गायिका लेडी गागा के साथ दो गाने रिकॉर्ड किए हैं। ये गाने इस साल के अंत तक रिलीज हो सकते हैं। वहीं करीब दो महीने पहले बप्पी ने हॉलीवुड सिंगर एकॉन के साथ भी गाना रिकॉर्ड किया है।
इस बारे में बात करते हुए बप्पी ने कहा, हां दो ड्यूएट, जिसे लेडी गागा ने अंग्रेजी में और मैंने अपने स्टाइल में हिंदी में गाया है। हम इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आशा करते हैं कि ये गाने इस साल के अंत तक रिलीज हो जाए। वहीं मैंने दो महीने पहले एकॉन के साथ भी गाना रिकॉर्ड किया था। यह गाना भी जल्द सामने आएगा।
बप्पी लहरी ने अपने लोकप्रिय ट्रैक जिमी जिमी के बारे में भी बात की। जिसे हाल में रीक्रीएट वर्जन मिला है। गायक ने कहा, इस गाने को रिकॉर्ड करने में काफी समय लगा था क्योंकि मैंने इंडियन अंतरे में डिस्को बीट्स डाले थें। इसमें मैंने नई सिंगर पार्वती खान के साथ एक्सपेरिमेंट भी किया था। बप्पी ने आगे बताया कि चार दशक के बाद भी इस गाने को दुनियाभर में इतना प्यार मिलना खुशी की बात है।
पढ़ें: कमांडो 3 की रिलीज से पहले विद्युत जामवाल को मिला सरप्राइज, जंगली के लिए जीते दो इंटरनेशनल अवार्ड्स