फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Daggubati: कानूनी मुसीबत में फंसे राणा दग्गुबाती! जमीन विवाद में दर्ज हुआ केस

Sat, 11 Feb 2023 02:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2014 में हैदराबाद की फिल्म सिटी के नजदीकी अपनी जमीन को राणा दग्गुबाती और सुरेश बाबू ने एक प्रमोद कुमार नाम के कारोबारी को होटल के लिए पट्टे पर दिया था।
विज्ञापन
राणा दग्गुबाती लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ranadaggubati
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बाहुबली' के भल्लाल देव यानि एक्टर राणा दग्गुबाती को लेकर एक खबर सामने आ रही है। एक्टर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर और उनके पिता सुरेश बाबू के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। जल्द ही राणा दग्गुबती को इस मामले में नोटिस जारी किए जाने की जानकारी भी आ रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2014 में हैदराबाद की फिल्म सिटी के नजदीकी अपनी जमीन को राणा दग्गुबाती और सुरेश बाबू ने एक प्रमोद कुमार नाम के कारोबारी को होटल के लिए पट्टे पर दिया था। कथित तौर पर दग्गुबाती के पिता सुरेश बाबू ने अपनी वह जमीन बेचने को फैसला किया, जिसके चलते सुरेश बाबू ने जमीन खाली करने के लिए प्रमोद कुमार को 5 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया। इसके बाद जमीन खाली करने से प्रमोद के इनकार पर उसके खिलाफ जमीन खाली न करने का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। अब प्रमोद ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
Pankaj Udhas: जब पड़ोसन को देख पंकज ने रखा इश्क के बादल पर पांव, फिर ऐसे तय किया शादी तक का सफर
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमोद कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया है कि उसे पांच करोड़ रुपये का किसी तरह का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उस शख्स ने ये आरोप भी लगाया है कि कि राणा दग्गुबाती और सुरेश बाबू ने उसे जमीन खाली करने के लिए धमकाया भी है। ऐसे में जमीन हड़पने के मामले को लेकर प्रमोद ने राणा दग्गुबाती और सुरेश बाबू के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

Bollywood: इन बॉलीवुड सेलेब्स ने शादी के बाद नहीं दी रिसेप्शन पार्टी, ऐसे कर ली करोड़ों रुपये की बचत

बता दें कि राणा दग्गुबादी साउथ के नामचीन स्टार्स में शुमार हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में राणा दग्गुबाती ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज 'राणा नायडू' में नजर आएंगे। यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसका टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। 
Bollywood Wedding: इन सितारों ने खाए एक्स की शादी के लड्डू! आयोजनों में खुशी-खुशी हुए शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें