फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर-श्रद्धा की फिल्म मुश्किल में

Wed, 13 Apr 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों की नकल के मामले सामने आते हैं। नया प्रकरण टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म से जुड़ा है। इसे अप्रैल में ही रिलीज होना है मगर मामला अदालत में चला गया है।
विज्ञापन


जब से टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की नई फिल्म का ट्रेलर आया, उस पर इंडोनेशियाई ऐक्शन थ्रिलर द रेडः रिडंपशन की नकल होने के आरोप लग रहे थे। शुरुआत में बात चर्चा तक सीमित थी परंतु अब मामला गंभीर है क्योंकि फिल्म कंपनी सिख्या एंटरटेनमेंट अदालत में चली गई है।

उसने दो विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर टाइगर-श्रद्धा की फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक सब्बीर खान के विरुद्ध मुकदमा ठोका है। सिख्या का दावा है कि उसने मूल फिल्म के रीमेक के अधिकार खरीद रखे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उस फिल्म की नकल कोई नहीं कर सकता। सिख्या के अनुसार द रेड और सब्बीर खान की फिल्म में जबर्दस्त समानता है। इस बीच अदालत के कहने पर निर्माता-निर्देशक ने अपनी फिल्म और स्क्रिप्ट उसके पास जमा करा दी है।
Trending Videos

सबसे पहले टाइगर-श्रद्धा की फिल्म की कहानी जानना जरूरी है

इस मामले में सबसे पहले टाइगर-श्रद्धा की फिल्म की कहानी जानना जरूरी है। हीरो-हीरोइन एक ट्रेन मिलते हैं। उन्हें पहली नजर में प्यार हो जाता है। दोनों बरसात में भीगते हुए गाना गाते हैं। हीरो लापरवाह और अतिआत्मविश्वासी युवा हैं। वह हीरोइन का पीछा करते हुए उसके घर जा पहुंचता।

कहानी में ट्विस्ट आता है, जब पता चलता है कि विलेन भी हीरोइन से प्यार करता है और उसका अपहरण कर लेता है। हीरो को गोली मार दी जाती है। मगर हीरो बच जाता है।

उसे पता चलता है कि विलेन ने हीरोइन को कई मंजिला इमारत में छुपा रखा है और हर माले पर एक से एक मार्शल आर्ट्स लड़ाकों की फौज है। हीरो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेता है और इमारत में जाकर विलेन को उसकी फौज समेत ठिकाने लगा देता है।

असल में विलेन का ट्रेक ही वह हिस्सा है, जिस पर असली झगड़ा है। विलेन का ट्रेक द रेड से सीधे-सीधे उठा लिए जाने के आरोप हैं। द रेड में बॉलीवुड फिल्मों की तरह कोई एक हीरो दुश्मन की फौज से नहीं लड़ता, लेकिन फिल्म में ड्रग्स का धंधा करने वाले एक डॉन द्वारा 30 मंजिला इमारत में अपनी मार्शल आर्मी के साथ रहने का चित्रण है।

डॉन को पकड़ने के लिए कमांडो की एक टीम घुसती है और...

डॉन को पकड़ने के लिए कमांडो की एक टीम घुसती है और तमाम मुश्किलों के बावजूद मिशन को कामयाब बनाती है। रोचक तथ्य यह है कि टाइगर-श्रद्धा की फिल्म के रोमांटिक ट्रेक (हीरो-हीरोइन-विलेन का प्रेम त्रिकोण) पर भी नकल के आरोप हैं।

कहा जा रहा है कि रोमांस का यह हिस्सा 2004 की तेलुगु फिल्म वर्षम से लिया गया है। यह फिल्म बाद में तमिल और उड़िया भाषा में बनी और हिंदी में बारिशः द सीजन ऑफ लव नाम से रिलीज हुई। जो यूट्यूब पर मौजूद है। सवाल यह है कि ये बातें सामने आने के बाद निर्देशक का दावा कितना सही है कि उनकी फिल्म मौलिक है?

सब्बीर लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने ऐक्शन दृश्यों पर खूब काम किया है और फिल्म पूरी तरह से उनकी अपनी कल्पना की उपज है। उनका कहना है कि द रेड के बारे में उन्होंने सुना तो है मगर देखी नहीं। साथ ही उनका दावा है कि उनकी फिल्म पूरी तरह रोमांटिक है। हालांकि सब्बीर स्वीकार करते हैं कि उनकी फिल्म के कुछ आर्मी आधारित दृश्य द रेड जैसे हैं। परंतु उनका तर्क है कि इन्हें नकल नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

शूटिंग से पहले क्या देखी गई थी दे रेड!

सूत्रों की मानें तो सब्बीर ने अपनी फिल्म से जुड़े खास लोगों से द रेड की जानकारी शेयर की थी। इन लोगों ने यह समझने के लिए द रेड देखी कि सब्बीर आखिर फिल्म में क्या और कैसे दिखाना चाहते हैं।

द रेड देखने वालों में टाइगर श्रॉफ भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म को एक ‘रेफरेंस पॉइंट’ (संदर्भ बिंदु) की तरह देखा गया था। खास तौर पर विलेन के ऊंची बिल्डिंग में रहने और उसमें होने वाले पूरे घटनाक्रम एवं ऐक्शन का हिस्सा।

बताया जाता है कि टाइगर ने भी यह फिल्म अपने किरदार को समझने के लिए देखी। हालांकि शूटिंग के दौरान वह पूरी तरह से निर्देशन के नजरिये का पालन करते रहे। टाइगर और उनके करीबियों का मानना है कि उनकी फिल्म बॉलीवुड का एक बेहतरीन ऐक्शन ड्रामा है, जो भविष्य में ऐसी फिल्मों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें