फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAFTAs Longlists: बाफ्टा 2023 की रेस से बाहर हुई आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, RRR अभी भी लिस्ट में शामिल

Fri, 06 Jan 2023 11:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बाफ्टा में पिछले महीने से कैंपेनिंग कर रहे थे, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, आरआरआर को एक नॉमिनेशन मिला है।
विज्ञापन
गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स की लॉन्ग लिस्ट जारी कर दी गई है। 24 श्रेणियों में जारी की गई इस लिस्ट में एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने जगह बना ली है, तो शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' ने भी स्थान हासिल किया है। हालांकि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का लिस्ट से पत्ता साफ हो गया है। वहीं, अगले महीने होने वाले इस अवॉर्ड फंक्शन में जर्मन फिल्म 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' और 'द बंसी ऑफ इन्सुलिन' को 15 और 14 नॉमिनेशन मिले हैं।

विज्ञापन

प्रचार का नहीं मिला फायदा
संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बाफ्टा में पिछले महीने से कैंपेनिंग कर रहे थे, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में बाफ्टा से आलिया भट्ट की फिल्म बाहर हो गई। वहीं, एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को एक-एक नॉमिनेशन मिला है।

Asian Film Awards: एशियन फिल्म अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में साउथ ने मारी बाजी, इन दो फिल्मों के बीच होगी टक्कर

ट्वीट कर दी जानकारी
बाफ्टा की ओर से ट्वीट कर लॉन्ग लिस्ट की घोषणा की गई है। उन्होंने लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ! 2023 बाफ्टा की लिस्ट देखें।' इसके साथ ही बताया गया कि पूरी लिस्ट 19 जनवरी को जारी होगी। बता दें कि बाफ्टा का 76वां संस्करण अगले महीने आयोजित होने वाला है।
 
विज्ञापन

 19 फरवरी को होगा आयोजन
बाफ्टा अवॉर्ड काफी मायने रखते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्ग लिस्ट राउंड 1 के वोट पर आधारित होती है, जो 30 दिसंबर को समाप्त हुई है। लॉन्ग लिस्ट में जिनका नाम आया है वो दूसरे राउंड में आगे बढ़ेंगे, जो 13 जनवरी को समाप्त होगा। अंतिम नामांकन 13 जनवरी को होने वाले हैं। वहीं, 19 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में इसका आयोजन किया जाएगा।

Taaza Khabar: भुवन बाम के साथ रानू मंडल ने किया ‘ताजा खबर’ से ओटीटी डेब्यू? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें