एक जमाने में वीडियो किंग की ख्याति से प्रसिद्ध बाबूभाई लातिवाला का निधन हो गया है। बॉम्बिनो वीडियो कैसेट्स के वीडियो किंग ने अपने शानदार काम से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। वीडियो किंग ने सलमान खान अभिनीत 'वीरगति' और 'तिरछी टोपीवाले' का भी निर्माण किया था। वीडियो किंग का अंतिम संस्कार आज सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के सामने स्थित जुहू कब्रिस्तान में किया जाएगा।
नहीं रहे बाबूभाई लातिवाला
बॉम्बिनो वीडियो कैसेट्स के प्रमुख बाबूभाई लातिवाला की रात दो बजे होली फैमिली हॉस्पिटल (बांद्रा) में निधन हो गया। बॉम्बिनो वीडियो, एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसने 1995 में 'वीरगति' का निर्माण किया और बाबूभाई ने 1998 में 'तिरछी टोपीवाले' लिखी। बाबूभाई के एक करीबी सहयोगी से प्राप्त संदेश के अनुसार, बाबूभाई का जनाजा आज शाम 4 बजे निवास - 902, ब्रीजी हाइट्स, शेर्ली राजन रोड, रिजवी लॉ कॉलेज के बगल, बांद्रा पश्चिम से निकलेगा। नमाज के बाद सांताक्रूज कब्रिस्तान में उनके मृत शरीर को तफदीन किया जाएगा।