फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil Khan: बाबिल खान ने 'कला' के लिए जीता बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

Sun, 28 May 2023 11:19 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने आईफा 2023 में फिल्म 'कला' में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
एक्टर बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने शनिवार को आईफा 2023 में फिल्म 'कला' में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का पुरस्कार जीता। इस बात की जानकारी आइफा ने दी है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर आईफा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर खबर साझा की और लिखा, " बाबिल खान के लिए एक अविश्वसनीय यात्रा की शुरुआत हुई, क्योंकि उन्होंने फिल्म कला में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए 'बेस्ट डेब्यू (मेल)' के लिए आईफा ट्रॉफी जीती।''

विज्ञापन

इरफान खान-बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
आभार व्यक्त करते हुए बाबिल ने कहा, "आप केवल एक बार शुरुआत करते हैं और इसके लिए स्वीकार किया जाना बिल्कुल प्रेरक है। मैं और अधिक प्रयास करूंगा और कड़ी मेहनत करूंगा। मैं भविष्य में आईफा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए सभी के प्यार और आशीर्वाद पर भरोसा कर रहा हूं।" बाबिल ने इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की। बाबिल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें गोल्डन ट्रॉफी पकड़े देखा जा सकता है।

Athiya Shetty: 'हम रेगुलर जगह गए थे', केएल राहुल का स्ट्रिप क्लब वीडियो वायरल होने पर अथिया ने तोड़ी चुप्पी

बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बाबिल खान ने फिल्म 'कला' के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। यह फिल्म अनुष्का शर्मा के बाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है, जो बीते वर्ष एक दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म में बाबिल ने जगन का रोल अदा किया। हालांकि, उनका रोल बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन छोटे रोल से उन्होंने अपने अभिनय का दम दिखा दिया और यह साफ कर दिया कि वह लंबी पारी तय करने वाले हैं।
 

Dasvi Sequal: आने वाला है अभिषेक बच्चन की दसवीं का सीक्वल! जानें कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

कला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि अन्विता दत्त द्वारा निर्देशित, 'कला' में तृप्ति डिमरी, स्वस्तिका मुखर्जी, अमित सियाल और समीर कोचर भी मुख्य किरदार में हैं। 'कला' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है। वहीं बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट बारे में तो बाबिल खान शूजीत सरकार की अगली और YRF की आगामी वेब शो 'द रेलवे मेन' में दिखाई देंगे।

Ashneer Grover: रोडीज 19 में शार्क टैंक इंडिया के जज को देख चौंके फैन्स, बोले- ये किस लाइन में आ गए आप?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें