फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने नए संसद भवन की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर कह दी दिल छू लेने वाली बात

Sat, 27 May 2023 11:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पठान के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में दिखाई देंंगे।
विज्ञापन
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार (28 मई) को नए संसद भवन का उद्धाटन करने जा रहे हैं। यह कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। हाल ही में इसके अंदर की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया था। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने नए संसद भवन का एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन

Manoj Bajpayee : हिंदी बोलना नहीं जानती हैं मनोज बाजपेयी की लाडली अवा, बोले- यह मेरे लिए शर्मनाक है

किंग खान ने किया ट्वीट
इस वीडियो में शाहरुख की आवाज और स्वदेस फिल्म का गाना बैकग्राउंड भी सुना जा सकता है। शनिवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, ''"उन लोगों के लिए कितना शानदार नया घर है जो हमारे संविधान को बनाए रखते हैं, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी विविधता की रक्षा करते हैं। नए भारत के लिए एक नया संसद भवन लेकिन भारत के गौरव के पुराने सपने के साथ। जय हिंद"। 
South Celebs: कान फिल्म फेस्टिवल में साउथ इंडियन स्टार्स भी बिखेर चुके हैं जलवा, लुक्स देख रह जाएंगे हैरान

लोगों ने की तारीफ
किंग खान के इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग जमकर शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हमारी संसद का कितना शानदार वीडियो है और किंग खान का शानदार वर्णन और स्वदेस का संगीत इसमें बहुत सारी भावनाएं जोड़ रहा है। इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
Bosco Martis: बॉस्को ने की सुहाना की जमकर कर तारीफ, जानें कोरियोग्राफर ने किंग खान की लाडली के लिए क्या कहा?
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेंंगे शाहरुख
वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में दिखाई देंंगे। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।
IIFA Rocks 2023: गंगूबाई काठियावाड़ी की झोली में आए तीन अवॉर्ड, भूल भुलैया 2 समेत इन फिल्मों को भी मिला सम्मान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें