फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babbu Mann: सिद्धू मूसेवाला के बाद गैंगस्टर्स के निशाने पर सिंगर बब्बू मान, इस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

Thu, 17 Nov 2022 06:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पीछे पंजाब के नामी गैंग बंबीहा का हाथ बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
बब्बू मान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पहले ही कई सिंगर्स और सलमान खान को धमकी भरे खत मिल चुके हैं, वहीं आज एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पीछे पंजाब के नामी गैंग बंबीहा का हाथ बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद अब खबर आई है कि सिंगर बब्बू मान को पंजाब के नामी गैंगस्टर ग्रुप बंबीहा की तरफ धमकी भरा फोन कॉल किया गया है। इस कॉल में उन्हें जान से मारने की बात की गई है। इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही एहतियातन मोहाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बब्बू मान के घर की सुरक्षा को भी बढ़ा दी है।
Kantara OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कांतारा, रिलीज डेट आई सामने!

इस खबर की पुष्टि करने वाले सूत्रों के मुताबिक फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सिंगर बब्बू मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत के मध्यनजर ही पुलिस ने बब्बू मान के घर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पंजाब पुलिस सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद कोई भी गलती करना नहीं चाहती है।
Ram Charan: अगली फिल्म के लिए पसीना बहाते नजर आए राम चरण, बोले- वर्कआउट के मामले में कोई छुट्टी नहीं
विज्ञापन

गौरतलब है बीती 29 मई को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को बीच सड़क पर दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया गया था। सिंगर की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा था। पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किए अपनी चार्जशीट में कहा कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई आपस में सिग्नल एप के जरिए बातचीत किया करते थे। 
TRP WEEK 45: लगातार नंबर वन रहे 'अनुपमा' को करारा झटका, तीसरे स्थान पर 'इमली' की हुई शानदार वापसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें