'बाजार' का दूसरा गाना 'बिलेनियर' बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दे कि इस गाने के बोल और संगीत को मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने काफी दिलचस्प तरीके से बनाया है। और इस गाने को उन्होने अपनी आवाज से सजाया भी है। इस गाने के जरिए यह दिखाया गया है कि फिल्म में किरदारों के लिए नाम शोहरत और पॉवर कितनी मायने रखती है। यह गाना सैफ अली खान और रोहन मेहरा के संग एली अबराम पर फिल्माया गया है। आपको बता दे कि लोगो ने इस गाने को उम्मीदों से ज्यादा देखा है।
बता दें कि इस फिल्म में सैफ ने एक गुजराती बिजनेसमैन की भूमिका अदा की है और किरदार को शानदार बनाने के लिए सैफ की मेहनत को फिल्म के ट्रेलर में साफतौर पर देखा जा सकता है। बता दें कि पिछले हफ्ते रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 14 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी दमदार होने की वजह से ये अच्छी खासी कमाई भी कर लेगी।
बताते चले कि इस फिल्म का निर्देशन गौरव चावला ने किया है और इस फिल्म में राधिका आप्टे और चित्रागंदा सिंह जैसी उम्दा अभिनेत्रियां भी है। ये फिल्म 26 अक्टूबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।