फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baap First Look Out: रिलीज हुआ 'बाप' का धांसू पोस्ट, गैंगस्टर के लुक में नजर आए जैकी, संजय, मिथुन और सनी देओल

Wed, 09 Nov 2022 02:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्शन फिल्म 'बाप' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और सनी देओल गैंगस्टर अवतार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बाप फर्स्ट लुक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्शन ड्रामा फिल्म 'बाप' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस फिल्म में 80 और 90 के दशक के सुपरस्टार - जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और सनी देओल - एक साथ दिखाई देने वाले हैं। मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर में चारों एक्टर्स गैंगस्टर के अवतार में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। विवेक चौहान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन सितारों की हरकतों से परेशान हो चुके हैं पड़ोसी, शिकायत लेकर पहुंचे पुलिस थाने

'बाप' के पोस्टर में सभी अभिनेताओं का लुक काफी दिलचस्प दिख रहा है। सनी को देख ऐसा लग रहा है जैसे कि वह फिल्म में किसी कैदी का किरदार निभाने वाले हैं। इतना ही नहीं नारंगी रंग की ड्रेस, लम्बे बाल और दाढ़ी के साथ सनी को देख फैंस को उनकी फिल्म 'जीत' की याद आ रही है। वहीं दूसरी तरफ मिथुन, जैकी और संजय के लुक्स भी काफी बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोमांटिक होने पर यह क्यूट हरकत करती हैं जया बच्चन, अमिताभ ने नेशनल टीवी पर किया खुलासा

जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "शूट धमाल, दोस्ती बेमिसाल (एसआईसी)।" गौरतलब है कि फिल्म के पोस्टर से पहले जैकी श्रॉफ और संजय दत्त ने जून में एक फोटो के जरिए फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। हालांकि, इस फोटो में सनी देओल नहीं थे। तब सनी ने मजाक में कहा था कि वह जल्द ही ढाई किलो के हाथ के साथ शूटिंग में शामिल होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: लगातार जारी ट्रोलिंग से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें