'बाहुबली 2' जैसी सफल फिल्म लिखने वाले केवी विजेंद्र प्रसाद अब कुछ बॉलीवुड फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखेंगे। वह बॉलीवुड की दो सफल फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं।
केवी विजेंद्र प्रसाद साल 2001 में आई पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म 'नायक' और साल 2012 में आई कॉमेडी एक्शन फिल्म 'राउडी राठौर' के सीक्वल लिख रहे हैं। ये पहली बार है जब वह सीक्वल लिख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'दोनों ही फिल्में शायद अगले साल से शुरू हो जाएं। जिन फिल्मों के पहले पार्ट को खूब पसंद किया गया है उनरे सीक्वल को लिखना काफी चुनौतीपूर्ण है।'
विजेंद्र प्रसाद ने कंगना की आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' की भी स्क्रिप्ट लिखी है। वह टीवी सीरियल आरंभ पर भी काम कर रहे हैं।