फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, वीकेंड पर कमाए 150 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'बाहुबली' ने पहले वीकएंड पर ही अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं। बेबसाइट बॉलीवुड मूवी रिव्यूज के अनुसार 'बाहुबली' ने अपने पहले वीकएंड पर 155 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन


'बाहुबली' दुनियाभर में 4500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। 'बाहुबली' पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारत की चौथी फिल्म है। इससे आगे सिर्फ 'पीके' 'धूम-3' और 'हैप्पी न्यू ईयर' ही हैं।

'बाहुबली' पहली ऐसी तेलुगु फिल्म है जिसने अपने पहले वीकएंड पर 155 करोड़ की कमाई की है। 'बाहुबली' दुनियाभर में कमाई के मामलें में तेलुगु की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जबकि अभी फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन ही हुए हैं।
विज्ञापन


'बाहुबली' यूएसए में पहले वीकएंड पर चार मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बन गई है। 'बाहुबली' ने 'पीके' और 'धूम-3' को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

'बाहुबली' बन सकती है भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

माना जा रहा है कि 'बाहुबली' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। फिल्म ने दक्षिण भारत और विदेशों के अलावा उत्तर भारत मे भी शानदार प्रदर्शन किया है। दुनियाभर में फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की है।

फिल्म का बजट 250 करोड़ है, जिसमें फिल्म का दूसरा भाग भी शामिल है। हाल ही में रिलीज हुए पहले भाग का बजट 130 करोड़ रूपये है। फिल्म से आने वाले दिनों बॉक्स ऑफिस के कई और रिकॉर्ड भी तोड़ देने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें