'बाहुबली 2' आखिर बॉक्स आफिस की भी बाहुबली निकली। फिल्म कुल कमाई के मामले में भले ही 'दंगल' से पीछे हो गई हो लेकिन एक आंकड़ा ऐसा है जिसमें फिल्म अभी भी उससे कहीं आगे है। 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन ने 500 करोड़ कमा लिए हैं।
'बाहुबली 2' की कमाई 1,600 करोड़ से ऊपर की है जिसमें से 500 करोड़ उसने केवल हिंदी में ही कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म ने 500 करोड़ का नया क्लब भी शुरू कर दिया है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसे सभी क्लब आमिर खान की फिल्मों ने शुरू किए थे लेकिन अब उन्हें टक्कर देने 'बाहुबली' आ गया है। उनकी 'गजनी' ने 100 करोड़ी क्लब, 'थ्री इडियट्स' ने 200 करोड़ी क्लब और 'पीके' ने 300 करोड़ी क्लब शुरू किया था।
The HUGEST MILESTONE in the HINDI language #BB2StormAt500cr...@ssrajamouli @Shobu_ #prasad ...HISTORIC and beyond.... pic.twitter.com/LERuYTBgMA— Karan Johar (@karanjohar) June 1, 2017
'बाहुबली 2' ने ये कमाई सिर्फ 34 दिनों में की है जो खुद में एक रिकॉर्ड है। 'दंगल' ने भी चीन में 1000 करोड़ कमा एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दोनों ही फिल्मों को देख कर लग रहा है कि ये जल्द ही एक नया 2000 करोड़ी क्लब शुरू करने वाली हैं।
Films that started these Clubs...
100 cr: #Ghajini [2008]
200 cr: #3Idiots [2009]
300 cr: #PK [2014]
400 cr AND 500 cr: #Baahubali2 [2017]— taran adarsh (@taran_adarsh) June 1, 2017
बॉक्स ऑफिस पर दोनों में ही गजब की टक्कर चल रही है। हालांकि 'दंगल' और 'बाहुबली 2' की तुलना कई मायनों में नहीं की जा सकती है। 'दंगल' ने ये कमाई जहां पांच महीनों में की है वहीं 'बाहुबली 2' ने मात्र 31 दिनों में ये इतिहास रचा है। पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी 'बाहुबली' 2 के ही पास है। और तो और 'बाहुबली 2' अभी कई देशों में रिलीज होने बाकी है। खबरों की माने तो 'बाहुबली 2' जुलाई महीने में चीन में रिलीज हो सकती है।