फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 4: 'आपको इंतजार कराने के लिए अफसोस है', टाइगर श्रॉफ ने 'बागी 4' को लेकर दी अहम जानकारी

Tue, 15 Jul 2025 08:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'बागी 4' को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है।
 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी 4' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज टाइगर ने फिल्म बागी 4 को लेकर एक अहम जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन

 

बागी 4 को लेकर टाइगर का पोस्ट
'टाइगर श्रॉफ ने अपना बेहद ही खूंखार लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'प्रिय आर्मी, आप सभी को इंतजार कराने के लिए मुझे बहुत अफसोस है। मैं हर रोज आपके संदेश और पोस्ट देख रहा हूं और यकीन मानिए, मैं इसे जल्द से जल्द आपके साथ साझा करने के लिए बहुत उत्सुक हूं! मैं वादा करता हूं कि यह इंतजार के लायक है! मैं आपको जल्द ही पहले प्रोमो पर एक आधिकारिक अपडेट दूंगा। बहुत-बहुत धन्यवाद। लगभग समय आ गया है।'

सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन
टाइगर की इस पोस्ट पर आयशा श्रॉफ ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने फायर और स्माइली इमोजी बनाए हैं। विजय ठक्कर ने लिखा, 'बड़ी घोषणा का इंतजार नहीं कर सकता'। सेलेब्स के अलावा कई फैंस ने भी टाइगर की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर फिल्म', एक और फैन ने लिखा, 'बागी 4 सुपरहिट फिल्म', एक और फैन ने लिखा, 'ट्रेलर का इंतजार है', एक और फैन ने लिखा, 'जुलाई में बागी 4 का टीजर कब आएगा?', एक और फैन ने लिखा, 'रोनी वापस आ गया है।'
विज्ञापन

बागी 4
बागी 2016 में रिलीज हुई थी। पहला भाग सब्बीर खान द्वारा निर्देशित है। इसके बाद इसके सीक्वल, बागी 2 और बागी 3 दोनों को अहमद खान ने निर्देशित किया। बागी 4, 2025 में रिलीज होगी। इसका निर्देशन ए हर्ष ने किया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:  Ananya Panday: 'मैं अपनी खुद की पोज पार्टी करती हूं', अनन्या पांडे ने बिकिनी में शेयर किया शानदार वीडियो



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें