परिवार को बताया ताकत
अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हरनाज कौर संधू बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी अब तक की सफलता का क्रेडिट अपने परिवार को दिया है। हरनाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक फैमिली फोटो पोस्ट करते हुए दिल छूने वाली कुछ लाइनें लिखी हैं। हरनाज का कहना है कि उनके इस सफर में परिवार हमेशा ताकत बना है।
असरदार रहा हरनाज का डेब्यू
'बागी 4' में हरनाज संधू का डेब्यू ताजगी भरा और असरदार रहा है। बात करें फिल्म 'बागी 4' की तो यह 'बागी' फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है। इस सीरीज की पहली फिल्म साल 2016 में आई थी। आज शुक्रवार को रिलीज हुई 'बागी 4' का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है। संजय दत्त नेगेटिव रोल में हैं। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।